अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अंकिता झलकारी बाई की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस बीच फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभा रहीं अंकिता की सेट से एक फोटो सामने आई है।
फोटो में झलकारी बाई बनीं अंकिता युद्ध के लिए तैयार दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में अंकिता घोड़े पर सवार दिखाई दे रही हैं। झलकारी बाई रानी लक्ष्मी बाई की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं। बाद में वो रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं। झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं और रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी भी मूर्तियां बनीं। जो फिल्म में दिखाया जाएगा।