समानता और बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के सम्मान का जश्न मनाने वाले,मेगास्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन के इस भव्य आयोजन का अपने टीवी स्क्रीन पर आनंद लें।
माधुरी दीक्षित-नेने, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और ईशान ने स्टेज पर अपने असाधारण परफॉरमेंस पेश किये
प्रसिद्ध अभिनेत्री और प्रसिद्ध लक्स सुपरस्टार हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान और हेलेन को बॉलीवुड में, और लक्स की 90 वर्ष की विरासत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स 2018 का तीसरे संस्करण में इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ चेहरे रेड कार्पेट पर चलते नजर आये, जिससे यह समारोह अधिक सुंदर, अधिक स्टाइलिश, अधिक शानदार हो गया। असाधारण परफॉरमेंस से भरपूर, 90 वर्षों की समृद्ध विरासत और आकर्षण से पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली लक्स सुदरियों के उत्सव, अवार्ड शो की मेजबानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने की।
इस वर्ष के अवार्ड्स उन महिला कलाकारों का जश्न मनाते हैं जो इंडस्ट्री के पुरुष कलाकारों की प्रेरणास्रोत रही हैं।
सिनेमा स्क्रीन की प्रसिद्ध महिला कलाकारों का जश्न मनाते हुए दिये गये अवार्ड्स, समारोह की थीम के अनुसार थे। सुंदरियों के लिए निर्धारित की गई अवार्ड्स केटेगरी ने सौंदर्य के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व किया। ब्रेकथ्रू ब्यूटी, इमर्जिंग ब्यूटी, आइकॉनिक ब्यूटी, टाइमलेस ब्यूटी, कॉन्फिडेंट ब्यूटी, करिश्मेटिक ब्यूटी, अनस्टॉबपेबल ब्यू्टी, लीजेंडरी ब्यूटटी, बोल्डेस्ट ब्यूटी ओवर द डिकेड्स और टाइमलेस जोड़ी अवार्ड।
शो में बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय चेहरों के शानदार परफॉरमेंस भी देखे गये। अवार्ड्स समारोह के कुछ लुभावने और मोहक क्षणों के साथ इन सुदंरियों के व्यक्तित्वो के मजेदार और करिश्माई पक्ष को देखने के लिए ट्यून इन करें।