बेटियों ने भी इंडस्ट्री में हासिल किया मुकाम
शोभना ने कुमारसेन समर्थ से शादी की और उनके चार बच्चे हुए। इनमें नूतन और तनुजा ने अभिनेत्री के रूप में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। नूतन ने खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री रूप में इंडस्ट्री में स्थापित किया। अपने अभिनय से वह दर्शकों का दिल छूने में सफल रहीं। आज भी लोग उनकी सादगी और अभिनय की तारीफ करते हैं।
बेटी नूतन को किया लॉन्च
शोभना ने अपनी बेटी नूतन को बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'नल दमयंती' में लॉन्च किया था। यह एक बड़ा कदम था, जिससे नूतन को फिल्मी दुनिया में एक नया रास्ता मिला। नूतन ने अपनी मां के मार्गदर्शन में अपना करियर संवारते हुए बहुत सी फिल्में कीं, लेकिन एक समय ऐसा आया जब मां-बेटी के रिश्तों में दरार आ गई।
प्रोडक्शन कंपनी में मां के साथ थी हिस्सेदारी
शोभना और नूतन का रिश्ता एक समय काफी तनावपूर्ण हो गया। शोभना ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'शोभना पिक्चर्स' से नूतन को फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया था और नूतन इस कंपनी में हिस्सेदार भी थीं। नूतन की फिल्मी कमाई का अधिकांश हिस्सा इस कंपनी में जाता था, और शोभना इसके सारे वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती थीं।