रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक सीन में अंजलि आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर हैं सपोर्टिव को-स्टार
अंजलि ने रणवीर सिंह को एक सपोर्टिव और संवेदनशील को-स्टार बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर के साथ काम करना बहुत शानदार रहा। उनके साथ हर सीन में बहुत मजा आया क्योंकि वह बहुत मोटिवेटिंग और उदार को-एक्टर हैं।
मुझे याद है कि शूटिंग के पहले दिन मेरा सीन पूरा नहीं हो पाया था। मैंने पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था कि मैं इतनी बड़ी फिल्म में अपने पहले दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
रणवीर ने वह पोस्ट देखा और मेरे पास आकर बोले, 'मुझे बहुत अफसोस है।' मैंने उनसे कहा, 'रणवीर, सिर्फ आपको पता है कि मेरा सीन नहीं हुआ। बाकी सबको यही लग रहा है कि मैंने आज शूटिंग की है।'
सबसे अच्छी यह बात लगी कि रणवीर ने उस चीज की जिम्मेदारी ली, जिसमें उनकी कोई गलती भी नहीं थी। उन्होंने सच में माफी मांगी कि मेरा सीन शूट नहीं हो पाया, क्योंकि उनका शेड्यूल लेट हो गया था।
अगले दिन उन्होंने पक्का किया कि वे मेरे शूट के लिए मौजूद रहें। मेरे सीन के बाद, वो टीम से फीडबैक लेने गए और फिर वापस आकर मेरा हौसला बढ़ाया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता था। फिल्म खत्म होने के बाद भी वो इतने साल से संपर्क में हैं।