ऑडिशन और किरदार की तैयारी
आईएएनएस के अनुसार, नैना ने बताया कि जब उन्हें इस सीरीज 'राख' के लिए ऑडिशन का बुलावा आया, तो उनका सीन काफी छोटा था। इसके बावजूद उन्हें समझ आ गया था कि यह किरदार कहानी के लिए बहुत जरूरी है। रोल को पूरी सच्चाई से निभाने के लिए उन्होंने पारसी बोलने के तरीके से लकर पहनावे तक का ध्यान रखा।
बोलने और पहनावे का खास तरीका
नैना ने सीरीज 'राख' के लिए पारसी लोगों के बोलने के अंदाज को समझने के लिए कई वीडियो देखे। इसके अलावा उन्होंने पहनावे पर भी ध्यान दिया। चूंकि यह कहानी पुराने दौर पर आधारित है, इसलिए वह ऑडिशन देने भी उसी जमाने के कपड़ों में गईं।
नैना हमेशा से डायरेक्टर प्रशांत रॉय के साथ काम करना चाहती थीं और इस सीरीज से उनका यह सपना पूरा हो गया।
शूटिंग के दौरान आईं कई चुनौतियां
नैना के अनुसार, इस रोल के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती थी। सीन्स को बेहतरीन बनाने के लिए कई बार रीटेक लेने पड़े, जिसमें काफी ऊर्जा लगती थी।
हर बड़े सीन की शूटिंग से पहले वह डायरेक्टर और अपने को-एक्टर्स के साथ मिलकर सीन को अच्छे से समझती थीं। सेट पर एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर भी मौजूद थे, जिन्होंने शूटिंग के दौरान कलाकारों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा।
'राख' सीरीज के बारे में
इस सीरीज में नैना सरीन के अलावा अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। यह पूरे 8 एपिसोड वाली एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर शहनाज गिल ने बताया अपना अनुभव, बोलीं- 'दूरी से शक बढ़...'