फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता राज का छोटे परदे पर बड़ा धमाका, 'छोटी सरदारनी' में निभाएंगी महिला सरपंच का किरदार

Tue, 02 Jul 2019 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anita raj - फोटो : file photo
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण और महिला प्रधान मुद्दों की हवा इन दिनों छोटे परदे को भी खूब हिला रही है। ऐसा ही एक नया धारावाहिक है 'छोटी सरदारनी' जिसमें अपने बच्चे के अधिकारों के लिए समाज से लड़ती एक मां मेहर की कहानी दिखाई जाएगी। धारावाहिक में में मशहूर अभिनेत्री अनीता राज भी अरसे बाद परदे पर दिखाई देंगी।

विज्ञापन


धारावाहिक छोटी सरदारनी में लीड निभा रहीं निमरत कौर। इस किरदार को लेकर निमरत कहती हैं, "करियर की शुरूआत में ही मेहर जैसा प्रभावशाली किरदार निभाकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। जिंदगी के विभिन्न पड़ावों पर ठोकर खाने के बावजूद यह किरदार खुद को बखूबी संभालता है और मेहर ढिल्लन नाम की यह महिला अपने बच्चे और परिवार को बचाने के लिए एक साधारण लड़की से बहादुरनी बनती है। मेहर का किरदार दिल को छू जाने वाला है और एक पंजाबी लड़की होने के कारण छोटी सरदारनी का किरदार निभाने मेरे लिए थोड़ा आसान था।" 

इस धारावाहिक में मेहर की मां कुलवंत कौर का मशहूर अभिनेत्री अनीता राज निभा रही हैं। अमर उजाला से बातचीत में वह कहती हैं, "मैं इस धारावाहिक में गांव की सरपंच बनी हूं जो एक महत्वाकांक्षी महिला है। वह अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए मेहर की शादी सरबजीत से करवाना चाहती है। कुलवंत कौर का किरदार काफी मजबूत और रोचक किरदार है। मुझे ये किरदार निभाने में मजा आ रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें