'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका यानी कि हिना खान के तो सब ही फैन है। इंस्टाग्राम पर उनके हर पोस्ट चाहे वह उनकी तस्वीर हो या वीडियो हर किसी को पसंद आती है। हिना खान अपनी जिम की तस्वीरों से भी फिटनस गोल्स बना रही हैं। हिना ने अभी हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ पेरिस की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को एक खूबसूरत कैप्शन के साथ फैंस के साथ साझा किया।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा-'Us' हिना 'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) को अटैंड करने फ्रांस गई थी जहां रॉकी जायसवाल भी उनके साथ नजर आए। हिना और रॉकी एक दूसरे को साल 2014 से डेट कर रहे है। हिना खान ने 2009 मे अपना डेब्यू 'ये रेश्ता क्या कहलाता है' से किया था और 8 साल काम करने के बाद यह सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था।
इसके बाद हिना ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' और 'बिग बॉस सीजन 11' में हिस्सा लिया। आपको बता दें, हिना खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। हिना फिल्म इंडस्ट्री में 'लाइन्स' फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।