फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 वर्ष की उम्र में भी एकदम फिट हैं अनीता राज, लॉकडाउन में ऐसे रख रहीं सेहत का ख्याल

Sun, 12 Apr 2020 06:10 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
anita raaj - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के जिम बंद हैं और बाहर निकलने की पाबंदी है। इस वजह से सभी अपने घरों में रहते हुए ही अपना ख्याल रख रहे हैं। कलर्स के शो 'छोटी सरदारनी' में कुलवंत कौर का किरदार निभाने वालीं अनीता राज भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। 57 वर्ष की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सचेत हैं। वो अपने घर में रहते हुए ही वर्कआउट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह इससे जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। लॉकडाउन के समय को वह सकारात्मक रूप से ले रही हैं और अपने फैंस को भी यही परामर्श दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

anita raaj - फोटो : amar ujala
अनीता ने कहा, 'मैं पूर्णता विश्वास करती हूं कि अपने शरीर पर ध्यान देना जब भी शुरू किया जाए वह देर नहीं होता है। यह बहुत जरूरी है कि आप अपने शरीर को प्यार करें और इसका सही से ध्यान रखें। इससे सभी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर रखा जा सकता है। पौष्टिक खाना और अपने शरीर के मुताबिक व्यायाम करना ही मेरा फिटनेस मंत्र है। मैं अपने फैंस से यह गुजारिश करती हूं कि इस समय अपने दिमाग, शरीर और अंतरआत्मा पर काम करें। व्यायाम से अच्छा कुछ भी नहीं होता है इस समय घर में रहते हुए हम वेट ट्रेनिंग सेशन, प्लैंक, सिट-अप, योग, प्राणायाम और मेडिटेशन को समय दे सकते हैं। साथ ही इस समय खूब सारा पानी पिएं। आखिरी में मैं अपने फैंस से यही कहना चाहूंगी कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ दिमाग होता है। आपका शरीर ही आपका मंदिर है तो इसका ख्याल रखें। याद रहे कि कभी देर नहीं होती है।'

अनीता राज दिग्गज अभिनेता जगदीश राज की बेटी हैं। उन्हें 'प्रेम गीत' (1981), 'जरा सी जिंदगी' (1983), 'जमीन आसमान' (1984) और 'मास्टरजी' (1985) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

लॉकडाउन के बावजूद नए एपिसोड शूट कर सकते हैं कपिल शर्मा, इस बार ऐसे करेंगे वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें