फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने इस उम्र में किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, सोशल मीडिया पर तस्वीरों ने मचाया तहलका

Mon, 30 Oct 2023 12:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल कपूर की फिल्म एनिमल इसी साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म फाइटर अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल कपूर बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक हैं। 70 के दशक से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले अभिनेता अपनी फिटनेस से आज के युवा सितारों को कड़ी टक्कट देते हैं। वह उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और शरीर को फिट बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। 66 की उम्र में भी वह एक फिटनेस आइकन और कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Celebs: फिल्मों में खलनायक बन इन सितारों ने बचाया डूबता हुआ करियर, इस राह पर चलने की तैयारी में हैं ये अभिनेता
अनिल कपूर ने साझा कीं तस्वीरें
अनिल ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन फाइटर में दो अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए किया था। जहां एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगे। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mahesh Babu: लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे सुपरस्टार महेश बाबू, तस्वीर हुई वायरल
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कही यह बात
तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "पिछले साल दो बिल्कुल विपरीत भूमिकाओं के बीच स्विच करना चुनौतीपूर्ण और संतुष्टिदायक दोनों रहा... एनिमल में 65 वर्षीय बलबीर से लेकर फाइटर में 45 वर्षीय वायु सेना अधिकारी रॉकी तक जाने के लिए मुझे गंभीर शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा। मैंने जो प्रतिष्ठित वर्दी पहनी थी, उसके साथ न्याय करने के लिए मैंने ऐसा किया। अब जब दोनों फिल्में खत्म हो गई हैं तो मैं दर्शकों द्वारा उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।''
यह भी पढ़ें-Priyanka Chopra: 'फैशन' ने बदल दी प्रियंका की जिंदगी, फिल्म में अपने काम करने के तरीके को किया साझा

एक दिसंबर को रिलीज होगी एनिमल
बता दें कि फिल्म एनिमल इसी साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म फाइटर अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में एनिमल का टीजर सामने आया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की सैम बहादुर से होगा। दोनों ही फिल्में एक ही दिन पर्दे पर टकराने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें