फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: 'गर्व और खुशी का स्रोत हैं', अनिल कपूर ने बेटी रिया को दी शादी की सालगिरह की बधाई; लिखा भावुक नोट

Thu, 14 Aug 2025 08:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rhea Kapoor Karan Boolani Happy Anniversary: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने आज अपनी बेटी रिया कपूर और अपने दामाद करण को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। अनिल ने बेटी और दामाद के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है
 
विज्ञापन
रिया कपूर-करण-अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रिया कपूर की आज शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर रिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की और साथ ही एक इमेशनल नोट लिखकर अपना प्यार जताया है।
विज्ञापन

 

अनिल ने दी रिया को शादी की सालगिरह की बधाई
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी रिया कपूर और दामाद करण बूलानी को शादी की सालगिरह की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'चार साल हंसी, प्यार, परिवार और दोस्तों के साथ बिताए हैं। आप दोनों आज की दुनिया में एक खास जोड़ी हैं और आपका रिश्ता हमारे लिए बहुत कीमती है। आप दोनों के लिए और आपके खूबसूरत जीवन के लिए, जो हमारे परिवार के लिए गर्व और खुशी का कारण है, ढेर सारी शुभकामनाएं।'

फैंस ने भी दी बधाई
फैंस ने भी रिया और करण को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'ईश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'इस प्यारे और प्यारे जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर आप दोनों को जीवन में ढेर सारी खुशियां और साथ प्रदान करे।', एक और फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ी।'
 
विज्ञापन

रिया कपूर के बारे में
मीडिया रिपोरर्ट्स के अनुसार, रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त, 2021 को शादी की थी। यह शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिया कपूर, अनिल कपूर की बेटी और एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि करण बूलानी एक फिल्म निर्देशक हैं। शादी से पहले दोनों ने 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। रिया ने "आयशा", "खूबसूरत" और "वीरे दी वेडिंग" जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें: Mirai In Hindi: 'हनुमान' फेम तेजा सज्जा की फिल्म से जुड़े करण जौहर, उठाया 'मिराई' की हिंदी रिलीज का जिम्मा..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें