फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर लेकर आए नया गेम शो, जल्द शुरू होगा 'इंडिया के टॉप 1%'; जानें क्या है खास

Fri, 07 Aug 2026 07:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Anil Kapoor to host India ke top 1%: अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही एक रियलिटी शो होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो का नाम है 'इंडिया के टॉप 1%'। जल्द रिलीज होने जा रहा इस शो में किताबी ज्ञान की जगह प्रतिभागियों का लॉजिक टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anilkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर के मशहूर गेम शो 'द 1% क्लब' का हिंदी रुपांतरण जल्द भारत में रिलीज होने जा रहा है। इस शो का नाम होगा 'इंडिया के टॉप 1%' और इसे होस्ट करेंगे अभिनेता अनिल कपूर। जानें इस नए रियलिटी शो में क्या कुछ होगा खास?

5 सितंबर से शुरू होगा शो 

विज्ञापन

गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' लॉन्च करते हुए अनिल कपूर ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर को होगा। मजेदार बात यह है कि इस शो को दर्शक घर बैठे-बैठे भी खेल सकते हैं। इस गेम शो से लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा।'

Trending Videos

अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

'सिर्फ ज्ञान नहीं अक्ल जरूरी'
गेम शो पर बात करते हुए अनिल कपूर ने बताया, 'यह एक ऐसा शो है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह आपको चौंका देगा और सतर्क भी करेगा। यहां सिर्फ आपका ज्ञान काम नहीं आएगा, यह आपके सोचने के तरीका भी परखेगा। यहां हर चुनौती आपकी तर्कशक्ति, सूझबूझ और दबाव में शांत रहने की क्षमता की परीक्षा लेती है।'

विज्ञापन

अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor

दुनियाभर में हासिल की सफलता 
बता दें इस शो का मूल 'द 1% क्लब' से आया है। इस शो ने दुनियाभर में सफलता हासिल की है। नीदरलैंड, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और यूएसए जैसे देशों में दर्शकों ने इस गेम को काफी पसंद किया।
अब भारत में यह शो 'इंडिया के टॉप 1%' के नाम से प्रसारित किया जाएगा। शो 5 सितंबर से स्टारप्लस पर प्रसारित होगा और साथ ही जियो हॉट स्टार पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें