फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करतार सिंह' बन सबको हंसाने जल्द आ रहे हैं अनिल कपूर

Sat, 17 Jun 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अनिल कपूर
विज्ञापन
अनिल कपूर जल्द ही अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में नजर आने वाले हैं। चाचा-भतीजे की ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ आ रही है और इसकी पहली झलक जल्द ही देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर 14 जून को आने वाला था लेकिन अब ये 20 तारीख को आएगा।
विज्ञापन


इस खबर की पुष्टी करते हुए फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म से अनिल कपूर के किरदार के बारे में भी खुलासा किया। फिल्म में अनिल कपूर के किरदार का नाम 'करतार सिंह' का होगा। लोगों का दिल जीतने अनिल और अर्जुन की जोड़ी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।
  Anil Kapoor is Kartar Singh... Here to win your hearts with his charm and wit... #MubarakanTrailer on 20 June 2017... Anees Bazmee directs. pic.twitter.com/iUVA4oPEyf — taran adarsh (@taran_adarsh) June 17, 2017
विज्ञापन



फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें