बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के बाद बॉलीवुड के फॉरएवर यंग स्टार अनिल कपूर एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जल्द ही अनिल कपूर 24 के सीजन 3 में नजर आने वाले हैं।
पढ़ें- उज्मा अहमद पर बन रही फिल्म, ये एक्ट्रेस करेंगी लीड रोल
बता दें इससे पहले के 24 के दोनों सीजन हिट रहे थे। अनिल कपूर ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। हालांकि ये तीसरी सीरिज कब से शुरू होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। अनिल कपूर इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
गौरतलब है कि 24 एक हॉलीवुड सीरीज से इंस्पायर्ड है।
Another season... another mission... whenever #24season3 starts I'm sure it will be epic as always! I know you all are as excited as me!!
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 24, 2017
फिलहाल अनिल कपूर दर्शकों को जल्द ही ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में माधवन नजर आएंगे।