अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को यूं तो लगातार फिल्में मिल रही हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई खास पहचान नहीं बन पाई है। इस बात से उनके पापा यानी कि अनिल कपूर चिंतित हैं। अब उन्होंने तय किया है कि वे अपनी बेटी का भविष्य संवारने के लिए खुद आगे आएंगे।
अनिल ने हाल ही अपना स्टूडियो शुरू किया है। अब उनकी कोशिश है कि वह इसी स्टूडियों में सोनम को ध्यान में रखकर कुछ अच्छी फिल्में बनाएं। इन फिल्मों में सोनम की अभिनय क्षमता उभर कर सामने आए। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। अनिल ने अपने बैनर के साथ कई अच्छे स्क्रिप्ट राइटरों को जोड़ा है।
एक अच्छी पटकथा के साथ वह सोनम को लांच करना चाहते हैं। इसके साथ ही अनिल सोनम के को-स्टार के लिए भी चिंतित हैं। वह किसी उभरते हुए अभिनेता के साथ सोनम की जोड़ी बनाना चाहते हैं। अनिल ने कई निर्देशकों से भी बातचीत शुरू कर दी है। खबर तो यह भी है कि अनिल ने सोनम को समझाया है कि वह अब अपने करियर पर भी ध्यान देना शुरू करें। सोनम का ध्यान फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन को लेकर रहता है।