Anil kapoor: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर इन दिनों ऑस्ट्रिया में वेलनेस रिट्रीट में वेकेश पर हैं। वहां से उन्होंने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे दुबले, फिट और चमकदार लग रहे हैं। लेकिन नेटिजेंस ने किया ट्रोल...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
67 साल की उम्र में भी अनिल कपूर लुक में युवाओं को कड़ी टक्कर देते हैं। उनकी फिटनेस और अनुशासन की सब तारीफ करते हैं। अनिल ने आज सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रिया से अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें देखकर सेलेब्स उनके इस लुक को झक्कास बता रहे हैं, तो वहीं नेटिजेंस का कहना है कि अब अनिल का बुढ़ापा आ गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'प्रकृति को एक बार गति तय करने दें... इस जगह से जाना मुश्किल लगता है। जब भी मैं इस जगह पर आता हूं, मैं इसे छोड़ने की कल्पना भी नहीं कर सकता। #MAYRLIFE #wellnessjourney'
सेलेब्स और यूजर्स के कमेंट्स
एक्टर मनीष पॉल ने लिखा, '...एके', अनिल की बेटी रिया कपूर ने लिखा, 'आपको सभी याद कर रहे हैं', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक्टर रजत बेदी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। करण वीर शर्मा ने लिखा, 'स्विस में झकास को क्या कहते हैं? बहुत शानदार लग रहे हैं सर', मिलाप जावेरी ने लिखा, 'सर, क्या नजारा है! मेरा मतलब आप से है', एक यूजर ने लिखा, 'चलो कम से कम ये बुढापा तो देखा, वरना मुझे लगता था कि ये बुढापा भी हमें बुढापे में देखना होगा', एक और फैन ने लिखा, 'अरे सर, प्लीज आप दूसरा करण जौहर मत बनिए', एक और फैन ने लिखा, 'आखिरकार आप बूढ़े हो गए।'
अनिल कपूर का करियर
अनिल कपूर ने 1979 में छोटी भूमिका से करियर शुरू किया। 1983 में अनिल फिल्म 'वो साथ दिन' से बॉलीवुड में हिट हुए। इसके बाद उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'तेजाब', 'राम लखन', 'ताल' और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी कई फिल्मों से खूब नाम कमाया। अनिल फिल्म 'अल्फा' में नजर आ सकते हैं। जबकि वह इन दिनों फिल्म 'सूबेदार' में काम कर रहे हैं।