फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की जगह होंगे अनिल कपूर

Mon, 30 Sep 2013 04:56 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार संतोषी अपनी नई फिल्म के निर्देशन में जुट गए हैं। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को मिली सफलता के बाद अब संतोषी ऐसी फिल्म बनाना चाह रहे हैं, जिसमें देश के बंटवारे के दर्द को बयान किया जा सके। यह फिल्म हिंदी के जाने माने लेखक असगर वजाहत के मशहूर नाटक जिस लाहौर नहीं वेख्या वो जन्म्या ही नहीं पर आधारित होगी। इस फिल्म में लीड भूमिका के लिए संतोषी आमिर खान को लेना चाह रहे थे, लेकिन लंबे समय तक उन्हें मि.परफेक्शनिस्ट से कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन

जब भी उन्होंने आमिर से इस फिल्म के बारे में बात की, उन्होंने यही उत्तर दिया कि थोड़ा इंतजार कीजिए। संतोषी ने ऐसा ही किया। लेकिन इधर जब इंतजार की इंतेहा हो गई, तो संतोषी का धैर्य जवाब दे गया।
संतोषी ने आमिर की जगह अनिल कपूर को लेने का निर्णय ले लिया। हालांकि संतोषी ने अनिल को अपनी ओर से जानकारी दे दी कि उनकी पहली पसंद आमिर खान थे। अनिल कपूर को संतोषी की साफगोई पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें