फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के 'मुगल' बनने के लिए अनिल कपूर बढ़ाएंगे वजन

Thu, 13 Dec 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anil kapoor - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अनिल कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं जो किरदार में अलग दिखने के लिए प्रयोग करने से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला है करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का। खबर है कि मुगल सल्तनत की ऐतिहासिक कहानी को दिखाने वाले इस पीरियड सिनेमा में अनिल कपूर नए अंदाज में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


'मुगल' खानदान के बादशाह शाहजहां का रोल करने के लिए उन्हें वजन बढ़ाने को कहा है। फिल्म में अनिल बादशाह जहांगीर के बेटे शाहजहां के रोल में दिखेंगे। इस किरदार के लिए अनिल इन दिनों तैयारियां कर रहे हैं। पीरियड ड्रामा से पहले वह कुछ किलो वजन बढ़ाएंगे। उसके बाद शूटिंग शुरू करेंगे। वजन बढ़ाने के लिए अनिल ने अपनी डायट बदली है। सबकी नजर इस पर है कि अक्सर फिट और दुबले-पतले दिखने वाले अनिल वजन बढ़ाने के बाद कैसे नजर आएंगे। 

फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। सितारों से सजी इस फिल्म को लांच करते हुए करण जौहर ने पिछले दिनों कहा था कि यह फिल्म मुगलकाल की 'कभी खुशी कभी गम' होगी। अगले साल इसकी शूटिंग होगी और इसे 2020 में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें