फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में बाइकर्स के पीछे-पीछे सड़क पर दौड़े सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान जब गुस्से में हों तो वह कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के झुंझुनू में जब बाइकर्स की हरकतों से सलमान ऐसे आगबबूला हुए कि उन्हें सबक सिखाने के लिए वह अपनी मर्सेडीज रुकवाकर सड़क पर उतर आए। दरअसल बाइकर्स का यह ग्रुप लगातार उनकी कार के साथ-साथ चल रहे थे। कुछ एक मौकों पर तो उनकी कार से ये बाइकर्स टकराते-टकराते बचे।
विज्ञापन


सलमान पिछले दिनों अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए झुंझुनू में थे। सलमान शूटिंग के लिए झूंझनू के एक इलाके से निकल रहे थे, तभी कुछ बाइकर्स उनके पीछे लग गए। सलमान की तस्वीर लेने और विडियो बनाने के चक्कर में वे सलमान की मर्सेडीज के आसपास मंडराने लगे। इस दौरान बाइकर्स कुछ अपशब्द भी कहते सुने गए। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन

बाइकर्स के गाड़ी के सामने आने से हादसा होते-होते बचा

सलमान खान की गाड़ी सड़क पर चल ही रही थी कि इस दौरान एक बाइकर बिल्कुल उनकी कार के सामने आ गया था, जिससे हादसा होते-होते बचा। बाइकर्स की इस हरकत से सलमान गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने बीच सड़क पर फौरन अपनी कार रुकवाई। सलमान दनदनाते हुए कार से उतरे और बाइकर्स की तरफ भागे।

सलमान का यह रूप देख बाइकर्स वहां से भाग खडे़ हुए। इस दौरान सलमान के सिक्‍यॉरिटी गार्ड्स भी बाहर निकल आए थे। वहां मौजूद गांववालों ने सलमान को समझाया और शांत किया। इसके बाद सलमान कार में बैठकर शूटिंग के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें