बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान जब गुस्से में हों तो वह कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के झुंझुनू में जब बाइकर्स की हरकतों से सलमान ऐसे आगबबूला हुए कि उन्हें सबक सिखाने के लिए वह अपनी मर्सेडीज रुकवाकर सड़क पर उतर आए। दरअसल बाइकर्स का यह ग्रुप लगातार उनकी कार के साथ-साथ चल रहे थे। कुछ एक मौकों पर तो उनकी कार से ये बाइकर्स टकराते-टकराते बचे।
सलमान पिछले दिनों अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए झुंझुनू में थे। सलमान शूटिंग के लिए झूंझनू के एक इलाके से निकल रहे थे, तभी कुछ बाइकर्स उनके पीछे लग गए। सलमान की तस्वीर लेने और विडियो बनाने के चक्कर में वे सलमान की मर्सेडीज के आसपास मंडराने लगे। इस दौरान बाइकर्स कुछ अपशब्द भी कहते सुने गए। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।