फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड के लिए राहत पैकेज: कोरोना की मार के बीच सीएम जगनमोहन रेड्डी का बड़ा फैसला, फिल्मी सितारों ने भी की तारीफ

Wed, 07 Apr 2021 02:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भयावह रूप ले लिया है। दिन प्रतिदिन इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है और यह आम नागरिक से लेकर सिलेब्रिटीज को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हाल ही में कई सितारे इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसकी मार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड पर भी पड़ी है। इससे उभरने के लिए अब आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी में अन्य काम-धंधों की तरह फिल्म इंडस्ट्री को भी कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने टॉलीवुड के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। उनके इस फैसले की चारों ओर सराहना हो रही है और कई फिल्मी सितारों ने भी उनकी तारीफ की है। 

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी, प्रोड्यूसर दिल राजू और अन्य कई सितारों ने सीएम का आभार व्यक्त किया है। चिरंजीवी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोविड के समय में फिल्म इंडस्ट्री के लिए राहत पैकेज का एलान करने के लिए माननीय सीएम श्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी को मेरा हार्दिक धन्यवाद। आपके इस सराहनीय कदम से इंडस्ट्री पर निर्भर हजारों परिवारों को मदद मिलेगी।'

विज्ञापन

बता दें कि आंध्रप्रदेश सरकार ने 2020 के तीन महीने के बिजली के बिल के निर्धारित शुल्क को माफ करने का ऐलान किया है। वहीं पिछले साल जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए छह महीने के लिए भुगतान को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने थिएटर एग्जीबिटर्स की ओर से लिए गए लोन पर ब्याज में आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है। सात महीने तक सिनेमाघर बंद रहने के कारण आर्थिक तौर पर जो भी नुकसान हुआ, मालिक उसकी भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यह राहत पैकेज काफी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें