फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andaz Apna Apna: करिश्मा कपूर ने 'अंदाज अपना-अपना' के शूटिंग दिनों को किया याद, आमिर खान को लेकर कही ये बात

Sat, 04 Nov 2023 11:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' को आज 29 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करिश्मा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में थीं, जहां उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की। 
विज्ञापन
फिल्म अंदाज अपना-अपना और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर स्टारर कॉमेडी 'अंदाज अपना-अपना' एक क्लासिक फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन फिल्म ने मजबूत लोकप्रियता हासिल की है। करिश्मा कपूर ने फिल्म के 29 साल पूरे होने पर आमिर के साथ शूटिंग के अपने अनुभव को साझा किया है। 

विज्ञापन

आमिर खान को लेकर क्या बोलीं करिश्मा

कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' को आज 29 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करिश्मा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में थीं, जहां उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'हमने मड आइलैंड के पूनावाला बंगले में बहुत सारी शूटिंग की। बहुत सारे दृश्य वहां शूट किए गए हैं और मुझे याद है कि वहां एक विशेष डाइनिंग टेबल सीन था।' करिश्मा ने बताया कि इस सीन ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आमिर खान एक 'परफेक्शनिस्ट' थे।  


Glam Fame: जियो के शो को लॉन्चिंग से पहले ही एक और झटका, मुकेश छाबड़ा के बाद तमन्ना भाटिया ने भी बनाई दूरी
विज्ञापन


क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग को किया याद

करिश्मा कपूर ने कहा, 'आमिर उस समय इतने परफेक्शनिस्ट थे कि वह नमक-मिर्च डालकर प्लेट ठीक कर देते थे। यह पहली बार था जब मुझे एहसास हुआ कि एक अभिनेता इतना परफेक्शनिस्ट कैसे हा सकता है।' इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के बारे में भी बातें की। उन्होंने कहा कि वे तीन-चार शिफ्ट में काम कर रहे थे और रात नौ या दस बजे से सुबह 5 बजे तक शूटिंग करते थे। फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए करिश्मा ने कहा कि क्लाइमेक्स शूट के दौरान हर कोई उन्हें और रवीना टंडन को खोलना भूल गया था।  

विज्ञापन

Atal: इस गुजराती बच्चे को मिला अटल का बचपन निभाने का बेहतरीन मौका, 300 बच्चों में रहा अव्वल नंबर

रवीना-करिश्मा को खंभे से खोलना भूल गए थे सब

उन्होंने कहा, 'हम दोनों अभिनेत्रियां खंभे पर बंधी हुई थीं और डिनर ब्रेक हुआ तो वे हमें खोलना भूल गए। हम हैलो-हैलो बोल रहे थे कि कृपया हमें खोल दें। तो हां, हम उन दिनों वास्तव में कड़ी मेहनत करते थे। वो बहुत अच्छा समय था।' बता दें कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनीं यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परेश रावल, शक्ति कपूर और विजू खोटे जैसे कलाकार भी नजर आए थे। वहीं, करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मर्डर मुबारक' और वेब सीरीज 'ब्राउन' में नजर आएंगी। 

Alia Bhatt: क्या अब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शनाया का किरदार निभाएंगी आलिया? अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें