Ananya Panday Relationship: अनन्या पांडे ज्यादातर अपने परिवार और दोस्तों के बीच दिखाई देती हैं। मगर एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पुराने रिलेशनशिप के अनुभवों से सीखने की बात स्वीकार की।
अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में पुराने रिलेशनशिप, उससे जुड़ी उम्मीदें और अपने निजी जीवन के बारे में काफी कुछ बताया। एक्ट्रेस ने खुद के जीवन जीने के तरीकों में बदलाव की बात भी कही।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने रिश्तों से मिला दुख किया शेयर
अनन्या पांडे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ काफी समय बिताती हैं। हार्पर बाजार इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में अनन्या ने अपने अतीत और निजी जीवन के नजरिए के बारे में काफी कुछ शेयर किया।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे अकेले रहने में काफी परेशानी होती है। मैं हर वक्त परिवार और दोस्तों से घिरे रहना पसंद करती हूं। मगर कुछ समय बाद मुझे अकेले रहने का महात्व समझ आया। ऐसा करने से मैंने अपने जीवन में एक बदलाव महसूस किया। मुझे रिश्तों पर दोबारा सोचने का समय मिला।'
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खुद को हमेशा कमतर समझा
एक्ट्रेस ने बातचीत में आगे बताया कि उनके पिछले रिश्ते से उन्होंने काफी सबक लिए। इस रिश्ते ने उनके आत्म-सम्मान पर भी काफी प्रभाव डाला। जब वो इस रिश्ते में थी तो उन्होंने खुद को हमेशा कमतर समझा।
अनन्या ने कहा कि वह हमेशा यह चाहती थीं कि सामने वाले की अहमियत उनसे ज्यादा हो। जिस वजह से वह उस व्यक्ति के हिसाब से खुद को बदल लेती थीं। मगर अब वो अपने अंदर एक अलग बदलाव लेकर आई हैं।
जल्द रिलीज होगी अनन्या की फिल्म
एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा..' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आए थे। अब अनन्या की दूसरी फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' रिलीज होगी। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।