कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित बताई जा रही है, जो मॉर्डन लव स्टोरी पर फोकस होगी। बता दें कि फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस साल जनवरी के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।
Dhurandhar 2: ढाई लाख टिकट बुक, थिएटर मालिक बोले- ‘ऐसी फिल्में बचाती हैं’; पेड प्रीव्यू से कमा डाले इतने करोड़
'कॉकटेल' का सीक्वल है
'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे। रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। देखना होगा कि सीक्वल क्या कमाल करता है? फिलहाल फर्स्ट लुक के लिए दर्शक उत्साहित हैं। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'ओ रोमियो' थी। यह 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई, मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में औसत ही रही। वहीं, रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी रचाई है। रश्मिका की झोली में फिल्म 'रणबाली' भी है, जिसमें वे विजय के साथ नजर आएंगी।