टीन सेंसेशन अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नि और वो' के प्रचार में व्यस्त हैं और सभी उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। लेकिन इन दिनों अनन्या की उत्सुकता की वजह कुछ और है। दरअसल अनन्या पांडे शो बिग बॉस की बहुत बड़ी प्रशंसक है। उन्हें यह शो इस कदर पसंद है कि अभिनेत्री ने अपने 17वें जन्मदिन पर बिग बॉस की थीम पर बना केक कट किया था जिसे उनकी माँ ने विशेष रूप से अनन्या की दीवानगी को देखते हुए आर्डर किया थाऔर अब अनन्या पहली बार बिग बॉस के सेट पर जाने के लिए तैयार है।