फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने साझा कीं ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें, नव्या नवेली ने पोस्ट किया ब्लैक हार्ट इमोजी

Sat, 30 Jul 2022 08:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अनन्या अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। फिल्मों से अलग अनन्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अनन्या अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन

लुक से जीता फैंस का दिल
बता दें कि अनन्या पांडे ने अपनी हालिया पोस्ट के जरिए अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। वह व्हाइट टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं।

रोहन श्रेष्ठ ने की हैं क्लिक
बता दें कि अनन्या ने पोस्ट में तीन तस्वीरें साझा की हैं। दो तस्वीरों में जहां उन्होंने फ्रंट पोज दिया है, वहीं तीसरी तस्वीर में वह साइड पोज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में अनन्या बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। सिर्फ उन्होंने काजल से अपना लुक कंपलीट किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा है। अनन्या ने लिखा है, 'मूडी, व्हाइट टी सीरीज।' इसके साथ अनन्या ने तस्वीरें क्लिक करने वाले फोटोग्राफर को क्रेडिट देना भी नहीं भूली हैं। बता दें कि अनन्या की यह तस्वीरें फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने क्लिक की हैं। 
विज्ञापन

फैंस ने बाधें तीराफों के पुल
अनन्या की इन फोटोज पर सेलेब्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आई है। नव्या नवेली नंदा ने जहां ब्लैक हार्ट इमोजी पोस्ट किया है, वहीं शनाया कपूर ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। इसके अलावा रोहन श्रेष्ठ ने भी अनन्या के फोटोज पर रिएक्ट किया है। इसके अलावा अनन्या के फैंस ने भी एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'यह ड्रेस सिर्फ और सिर्फ आपके लिए बनाई गई है। आप पर बहुत अच्छी लग रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप परी हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें