फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Pandey: 14 साल बड़े एक्टर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर बोलीं अनन्या, 'मुझे नहीं लगता यह आज का इशू है'

Wed, 02 Aug 2023 11:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे इंतजार के बाद 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर कल रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने आते ही अपनी जबरदस्त कॉमेडी और स्टार-स्टडेड कलाकारों के साथ फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री स्क्रीन्स पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। ट्रेलर लॉन्च पर अनन्या पांडे ने अपने से 14 साल बड़े एक्टर आयुष्मान खुराना संग ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर चुप्पी तोड़ी। आइए जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
विज्ञापन

2 of 5
ड्रीम गर्ल 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर लॉन्च पर जब अनन्या से ऐज-गैप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई इशू नहीं है क्योंकि सेल्युलाइड पर उम्र का अंतर हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को फिल्म देखते वक्त उम्र का फासला नहीं देखना चाहिए नहीं तो दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
ड्रीम गर्ल 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनन्या पांडे ने कहा, 'मुझे नहीं लगता आज का इशू है। ऐज-गैप हमेशा रहा है। लोगों को इस बारे में सोचना नहीं चाहिए। अगर वो इस बारे में सोचते हैं तो प्रॉब्लम होगी। अगर दो लोग करैक्टर में फिट होते हों तो यह एकदम सही है।'

4 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि ट्रेलर में गुदगुदाने वाले डायलॉग्स हैं और मुख्य जोड़ी के बीच मजेदार दोस्ती को भी दिखाया गया है। हंसी से भरपूर इस सफऱ में उनके साथ परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज सहित कई एक्टर्स हैं।

यह भी पढ़ें: आदाब, वसीम साब! मैं शाहरुख बोल रहा हूं, आपके शेर में बस थोड़े से बदलाव की इजाजत चाहता हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘ड्रीम गर्ल 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा कि यह इस साल की मच अवेटेड फिल्म है। इसे लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। एकता कपूर ने कहा, 'बेहतरीन कास्ट और राज शांडिल्य के शानदार डायरेक्शन के साथ हमें विश्वास है कि यह फिल्म 2023 की कॉमेडी हाइलाइट होगी।' वहीं पूजा का रोल निभाने वाले आयुष्मान खुराना ने कहा, 'ड्रीम गर्ल 2' शुरू से ही जॉयराइड रही है। स्क्रिप्ट हंसाने वाली है, और मैं एक बार फिर अपने फैन्स की जिंदगी में हंसी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए एक्साइटेड हूं।'

यह भी पढ़ें: एक्टिंग की दुनिया में लौटने की तैयारी में इमरान खान, मगर फैंस के सामने एक्टर ने रखी यह शर्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें