वायरल वीडियो
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 'केसरी 2' फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। खास तौर पर जब बिग बी ने अनन्या के अभिनय को बहुत शानदार बताया, तो अनन्या भावुक हो गईं और 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के मंच पर उनकी आंखें भर आईं। बाद में अनन्या ने इस क्लिप को आज इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'किसी भी अभिनेता के जीवन का सबसे बड़ा पल। अमित जी, मैं आपके ये शब्द हमेशा याद रखूंगी।'
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बारे में
अनन्या पांडे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे करण श्रीकांत शर्मा ने लिखा है और समीर विद्वान्स ने निर्देशित किया है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया सहायक भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' का हिंदी टाइटल हुआ रिवील, नए पोस्टर में भिड़ते दिखे थलपति विजय और बॉबी देओल