फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने 27वें जन्मदिन से एक दिन पहले अनन्या पांडे ने फैंस से की खास अपील, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Wed, 29 Oct 2025 05:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे 30 अक्तूबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाएंगी। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले अनन्या अपने जन्मदिन की तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे अपने 27वें जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अनन्या का जन्मदिन कल यानी 30 अक्तूबर को है। जन्मदिन से एक दिन पहले अनन्या ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ खास पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस से एक खास अपील भी की है।
विज्ञापन

 

अनन्या पांडे का पोस्ट
अनन्या पांडे अपने जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनका जन्मदिन 30 अक्टूबर को है। वे सोशल मीडिया पर जन्मदिन से पहले की झलकियां शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम की एक स्टोरी में अनन्या चॉकलेट केक पकड़े दिखीं। केक पर मोमबत्तियां जली हुई हैं। यह फिल्म की शूटिंग के सेट पर है। उन्होंने लिखा, 'शूटिंग का फायदा- सेट पर ढेर सारे केक।'

क्या खास है बाकी की तस्वीर में
दूसरी तस्वीर में अनन्या जिम में चॉकलेट केक दिखाती नजर आ रही है। अनन्या ने मजाक में लिखा, 'जिम में केक रखना गैरकानूनी होना चाहिए। मुझे बहुत पसंद आया।' तीसरी तस्वीर में वह एक टेबल पर बैठी हैं, आंखें बंद कर अपनी विश मांग रही हैं। कैप्शन में लिखा, 'काश इस साल पुल-अप कर पाऊं।' आखिरी सेल्फी में अनन्या फेस मास्क और हुडी में हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरा जन्मदिन कल है। मैं बहुत खुश हूं। प्लीज कल मुझे शुभकामनाएं दें।'

अनन्या की मां का पोस्ट
अनन्या की मां भावना पांडे भी उनके जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अनन्या का बचपन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'इट्स मैजिक इट्स मैजिक' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। भावना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'फिल्मों के जादू से हमेशा से प्यार रहा है। @ananyapanday #birthdayeve #shineon।'
विज्ञापन

अनन्या का वर्कफ्रंट
अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। अनन्या जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 

यह भी पढ़ें: 'इक्कीस' का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी जवानों की दमदार कहानी, जोश में नजर आए अगस्त्य नंदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें