फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे का भरतनाट्यम देख आगबबूला हुईं सोनल मानसिंह, बोलीं- 'एक दम बकवास..’

Tue, 26 May 2026 08:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ananya Panday Bharatanatyam: फिल्म 'चांद मेरा दिल' के एक सीन में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी है। अब फिल्म के इस सीन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उनके डांस पर पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह ने भी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
सोनल मान सिंह, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जहां कुछ लोग अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसा भी एक वर्ग है जो फिल्म और अनन्या पांडे को ट्रोल करने में जुटा हुआ है। इसी बीच फिल्म से अनन्या का एक डांस सीन भी वायरल है, जिसमें वो भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी अलोचना हो रही है। इसी क्रम में पद्मविभूषण भारतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह ने इस सीन को लेकर तीखी प्रक्रिया दी है। 
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री रखे सम्मान 
फिल्म के इस सीन पर डॉ. सोनल मानसिंह ने एक बातचीत में कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा, 'यह भारतनाट्यम नहीं है। फिल्म मेकर्स को हमारी परंपरा का सम्मान करना चाहिए। राज कपूर की फिल्म 'चोरी चोरी' में भी इस डांस को करने के लिए एक प्रोफेशनल डांसर को बुलाया गया था। भले ही आज भारतीय सिनेमा का रूप बदल चुका है पर उन्हें भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए।'

सोनल मान सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों की प्रतिक्रिया देखकर खुश हूं
सोनल मानसिंह ने आगे कहा, 'मैं फिल्म के इस सीन में अनन्या के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर हुए कड़े विरोध से खुश हूं। लोग जागरूक हैं। वह इसका महात्व समझते हैं। यह मेरे लिए खुशी की बात है। इसका कड़ा विरोध होना चाहिए। यह सीन एकदम बकवास है। वो पूरी तरह से भारतनाट्यम है भी नहीं।'
विज्ञापन

चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'चांद मेरा दिल' की कमाई हुई धीमी
अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई वीकएंड के बाद घटी है। सोमवार को जहां फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इसने 1.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पांच दिनों में ‘चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 14.44 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें