फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू ड्रग मामला: सीसीबी ने किया अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार, इन दो कलाकारों से हुई पूछताछ

Wed, 16 Sep 2020 03:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऐंद्रिता रे , दिगंथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

बंगलूरू ड्रग मामले में सीसीबी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में बेनल्ड उडाना नाम के एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बेनल्ड उडाना पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप हैं। इस बात की जानकारी संयुक्त सीपी-अपराध शाखा के जॉइंट कमिश्नर संदीप पाटिल ने दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा का नाम सामने आया है। इन सभी की हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। 

वहीं बुधवार को इस मामले में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दो और कलाकारों, ऐंद्रिता रे और दिगंथ से भी सीसीबी ने पूछताछ की है। इन दोनों से भी ड्रग पैडलिंग, प्रोक्योरिंग को लेकर पूछताछ की गई है। संदीप पाटिल ने बताया कि ऐंद्रिता रे और दिगंथ मनचले से आज पूछताछ की गई थी। जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा बुलाया जाएगा। इन दोनों पति-पत्नी को सीसीबी ने बुधवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में अभिनेत्री ऐंद्रिता रे का नाम रविवार को सामने आया था। एक वीडियो में वह बैलीज कसीनो में लोगों को बुलाती हुए दिखाई दे रही थीं। जहां वह खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। हालांकि ऐंद्रिता ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यह वीडियो मार्केटिंग टीम के कहने पर बनाया था। उनका कसीनो से किसी तरह का कनेक्शन नहीं है।

आपको बता दें कि कन्नड़ फिल्म उद्योग में इन दिनों ड्रग्स सेवन को लेकर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। आठ सितंबर को मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: चाहने वालों को छोड़कर 'बिग बॉस 14' नहीं जाएंगे यूट्यूबर कैरीमिनाटी, सोशल मीडिया पर खुद की घोषणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें