फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' की इस एक्ट्रेस ने 3 साल के रिलेशन के बाद ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, खुद किया खुलासा

Wed, 02 Jan 2019 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amy jackson - फोटो : instagram
विज्ञापन

बीते साल बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। ऐसा लग रहा शादियों और सगाई का ये दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। रणवीर-दीपिका और प्रियंका-निक के बाद अब 2.0 फेम एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने सगाई कर ली है। 26 वर्षीय एमी ने साल के पहले दिन ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ  (George Panayiuotou)  के साथ सगाई की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी।

विज्ञापन

amy jackson - फोटो : instagram
तस्वीर शेयर करते हुए एमी ने लिखा, '1 जनवरी 2019, उत्साह से भरे हमारी नई जिंदगी की शुरुआत, आई लव यू, दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'
विज्ञापन

2.0 - फोटो : Twitter
एमी से उनके ब्वॉयफ्रेंड की मुलाकात 3 साल पहले 2015 में एक दोस्त के जरिए लंदन में हुई थीं। 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई का फैसला किया। बता दें कि जॉर्ज के पिता एंड्रियास पानायियोटौ एक रियल स्टेट टायकून हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एमी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 में नजर आई थीं। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी। 2.0 ने दुनिया भर में करीब 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें