Kangana Ranaut and Amul cartoon
- फोटो : Amul
कंगना रनौत कंट्रोवर्सी हर जगह सुर्खियों में है। इसी कड़ी में मशहूर दुग्ध उत्पाद निर्माता कंपनी अमूल भी शामिल हो गई है। अमूल ने अपने कार्टून के माध्यम से इस विवाद पर चुटकी ली है, हालांकि ये चुटती पॉजिटिव वे में है।
शाहरुख-सलमान पर कंगना का बड़ा बयान, कहा- 'उनके साथ काम करती तो करियर चौपट हो जाता'
अमूल के कार्टून में लिखा है- 'कंगना नेवर रेनसॉट ऑफ कॉन्ट्रोवर्सी!' अमूल-फॉर हीरोइन्स एंड हीरोज। वैसे, अमूल अपने कार्टून्स के जरिए समाज में संदेश देने के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस कार्टून के जरिए भी यही बात समझाने की कोशिश की जा रही है कि मजबूत लोगों को परेशान किया जा सकता है, परास्त नहीं।
बता दें कि इस कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत ऋतिक रोशन से हुई थी, और आदित्य पंचोली के साथ ही कंगना ने करन जौहर जैसे लोगों से भी पंगा ले लिया। कंगना-ह्रितिक विवाद में न सिर्फ दोनों ही तरफ के कई लोग कूदे, बल्कि कंगना की बहन और आदित्य पंचोली की वाइफ के बीच भी जमकर बहस हो चुकी है। वहीं कंगना की बहन ने बीच में बोलने वाले केआरके की तो ट्विटर पर जमकर क्लास ले ली।
कंगना रनौत के दमदार डायलॉग्स जमाएंगे रंग, आ गई है 'सिमरन'
अभी कंगना की फिल्म 'सिमरन' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। कई जगहों पर निगेटिव रिव्यू के बावजूद लोग सिमरन को पसंद कर रहे हैं और इसे बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। कंगना 'सिमरन' के बाद झांसी की रानी की बॉयोपिक में बिजी हो गई हैं, इसमें कंगना के साथ अंकिता लोखंडे भी अहम किरदार में दिखेंगी। माना जा रहा है कि अंकिता का किरदार झलकारी बाई से प्रेरित होगा।