फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amruta Subhash: 'पति तुम्हें मारेगा तो टीआरपी बढ़ेगी', टीवी निर्माता ने अमृता सुभाष से जबरन शूट कराया था यह सीन

Sun, 31 Dec 2023 12:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अमृता सुभाष ने अपने टीवी में काम करने के दिनों को याद किया और साझा किया कि एक बार टीवी निर्माता की टिप्पणी से वे बहुत आहत हुई थीं।
विज्ञापन
अमृता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अमृता सुभाष ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस हैं, उतनी ही अंदर से खोखली भी है, जिसका खुलासा कई सितारे अब तक कर चुके हैं। वहीं अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अमृता ने भी टेलीविजन के अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने एक टीवी निर्माता की पोल पट्टी भी खोली। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनसे एक टीवी निर्माता ने जबरदस्ती एक ऐसा सीन शूट करवाया, जिसे वे नहीं करना चाहती थीं।

विज्ञापन


दबाव के साथ शूट किया घरेलू हिंसा का सीन
दरअसल, टीवी निर्माता ने अभिनेत्री से घरेलू हिंसा का सीन शूट करने के लिए कहा था, जिसके लिए अमृता तैयार नहीं थीं। हालांकि, निर्माता ने दबाव बनाते हुए कहा कि इससे टीआरपी बढ़ेगी और इस बात से अभिनेत्री बहुत दुखी हुईं। इस घटना के बारे में बात करते हुए अमृता ने कहा कि जब मैं टेलीविजन में काम कर रही थी तो एक बार मुझसे मेरी इच्छा के खिलाफ और बिना किसी चेतावनी के एक घरेलू दुर्व्यवहार का दृश्य शूट करने के लिए कहा गया था, जिसके लिए मैंने पहले इनकार किया।
Ira-Nupur Wedding: शादी के बाद भव्य रिसेप्शन करेंगे आयरा खान और नुपुर शिखरे, शामिल होंगी कई दिग्गज हस्तियां
विज्ञापन


निर्माता ने दिया यह जवाब
अमृता ने आगे बताया कि निर्माता ने उनसे कहा कि यह प्रयोगात्मक थिएटर नहीं है, जिसमें तुम काम कर रही हो। जब तुम्हारा पति तुम्हें मारता है तो इससे टीआरपी सबसे ज्यादा होगी। अमृता ने कहा कि निर्माता की यह टिप्पणी सुन उन्हें बहुत बुरा लगा और इस अनुभव से वे बहुत हारा हुआ महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन

Prashanth Neel: 'सलार' और 'डंकी' के बीच नहीं है कोई युद्ध, फिल्म के टकराव पर प्रशांत नील ने दी प्रतिक्रिया

अमृता ने इसे बताया खराब अनुभव
अमृता ने कहा कि वह उनके करियर का सबसे खराब अनुभव था, जिस समय वे नीचा महसूस कर रही थीं। वहीं बात करें अभिनेत्री के करियर की तो अमृता ने साल 2004 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अभिनेत्री मराठी और हिंदी सिनेमा के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था।
Salaar: 'सलार' ने हिंदी बेल्ट में गाड़े सफलता के झंडे, बाहुबली 2 और साहो के बाद बनी पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें