फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता राव ने मधुबाला की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, हावड़ा ब्रिज पर गाया मशहूर गाना ‘आइए मेहरबान’; देखें वीडियो

Sat, 14 Feb 2026 05:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhubala's Birth Anniversary: अमृता राव ने मधुबाला की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही अमृता हावड़ा ब्रिज पर 'आइए मेहरबान' गाना गाते नजर आईं।
विज्ञापन
मधुबाला और अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को अभिनेत्री अमृता राव ने कोलकाता के प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज से अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। अमृता ने यह वीडियो खाततौर पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की जयंती पर श्रद्धांजलि के तौर पर शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में अमृता पुराने अंदाज में गाना 'आइए मेहरबान' गाती नजर आईं। यह ट्रिब्यूट वैलेंटाइन डे पर मधुबाला को याद करने का एक खूबसूरत तरीका भी है।  

विज्ञापन

अमृता का पोस्ट
अमृता ने मधुबाला की 1958 की क्लासिक फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के मशहूर गाने 'आइए मेहरबान' गाना गाया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें वे हावड़ा ब्रिज पर इस मशहूर गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं।

अमृता का नोट
अपने पोस्ट में अमृता ने लिखा, 'मधुबाला का पुनर्जन्म। आज उनकी जयंती है, जिसने कई दिल चुराए और आज भी चुरा रही हैं, उनका जन्म 14 फरवरी को हुआ था, जिस दिन दुनिया प्यार का जश्न मनाती है।' उन्होंने आगे लिखा कि वे कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर हैं और इस शानदार गाने को फिर से पेश कर रही हैं। मधुबाला की अदाओं ने उन्हें समेत कई अभिनेत्रियों को प्रेरित किया है।

कौन थीं मधुबाला?
मधुबाला को 'भारतीय सिनेमा की वीनस' कहा जाता है। उन्होंने 'महल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'चलती का नाम गाड़ी', 'हावड़ा ब्रिज' और 'मुगल-ए-आजम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 'आइए मेहरबान' उनका सबसे चर्चित गानों में से एक है, जो आज भी बहुत पसंद किया जाता है। उनका निधन 1969 में मात्र 36 साल की उम्र में हृदय रोग से हो गया था।
विज्ञापन

अमृता राव का करियर
अमृता राव ने 2002 में 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'इश्क विश्क', 'विवाह', 'मैं हूं ना' और 'वेलकम टू सज्जनपुर' जैसी फिल्मों से वे काफी लोकप्रिय हुईं। आखिरी बार 2019 में 'ठाकरे' फिल्म में नजर आई थीं। वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ पुरानी यादें साझा करती हैं।

यह भी पढ़ें: अविका गोर ने शादी के बाद मनाया अपना पहला 'वैलेंटाइन डे', पति मिलिंद चंदवानी के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें