हिंदी सिनेमा के मोगैम्बो अमरीश पुरी आज अगर जिंदा होते तो वाकई बहुत खुश होते। उनके पोते वरधान पुरी की पहली फिल्म पागल रिलीज के लिए तैयार हो गई है। अपने बाबा के गुरु सत्यदेव दुबे से बचपन में ही अभिनय की बारीकियां सीखने वाले वरधान को अभिनय विरासत में भले मिला हो पर खुद को मांजने के लिए वह रंगमंच पर खूब मेहनत करते रहे हैं। करीब 90 नाटकों में काम कर चुके वरधान की पहली फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।