फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, गांव के डॉक्टर प्रभात के सामने होंगी नई चुनौतियां

Thu, 04 Jun 2026 05:15 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gram Chikitsalay Season 2 Release Date: वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा आज कर दी गई है। जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज।
विज्ञापन
'ग्राम चिकित्सालय 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। जानें इस सीरीज को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे?
विज्ञापन

 

कब रिलीज होगी 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2'
पहले सीजन 'ग्राम चिकित्सालय' की कामयाबी के बाद, नया सीजन 'ग्राम चिकित्सालय 2' भी दर्शकों को गांव की जिंदगी और वहां के सरकारी अस्पताल की कहानी दिखाएगा। 'ग्राम चिकित्सालय 2' सीरीज 23 जून से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी।

क्या होगी नए सीजन की कहानी?
'ग्राम चिकित्सालय 2' की कहानी 'भातकांडी' गांव के डॉक्टर प्रभात (अमोल पाराशर) के आस-पास घूमेगी। डॉक्टर प्रभात गांव के अस्पताल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार उनके सामने पहले से भी ज्यादा मुश्किलें और नई चुनौतियां आएंगी।

सीजन को लेकर निर्देशक ललितम तिवारी की राय
सीरीज के डायरेक्टर ललितम तिवारी के मुताबिक, 'ग्राम चिकित्सालय 2' सिर्फ एक कॉमेडी-ड्रामा नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत का असली चेहरा है। इस सीजन में गांव के लोगों के रिश्ते, उनके संघर्ष और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमियों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन

'ग्राम चिकित्सालय 2' की स्टार कास्ट
'ग्राम चिकित्सालय' के सीजन 2 में अमोल पाराशर, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव ने अभिनय किया है। इसके निर्देशक ललितम तिवारी हैं। इस सीरीज की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: 'रामायण' और 'वाराणसी' के भारी-भरकम बजट पर मनोज बाजपेयी की दो टूक, कही यह दिलचस्प बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें