बासु दा ने दिया था ऑफर
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अमोल पालेकर ने बताया कि निर्देशक ने उन्हें फिल्म का प्रस्ताव दिया था और उन्होंने भी लगभग तुरंत ही इस फिल्म के लिए हां कर दी थी। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन कर रहा था, जिसके मुखिया ताराचंद बड़जात्या थे। उन्होंने बताया कि कुछ बातचीत के बाद बासु दा ने मुझे ताराचंद बड़जात्या से मिलने के लिए कहा। मैंने पूछा क्यों? उन्होंने कहा कि राजश्री प्रोड्यूस कर रही है तो आपको जाकर उनसे मिलना चाहिए। मैंने कहा कि नहीं मैं नहीं जाऊंगा। वह हैरान हो गए और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्यों? मैंने कहा कि सीधा कारण यह है कि अगर आपने मुझे एक भूमिका के लिए चुना है तो आपको मुझ पर विश्वास है और आप मुझे ले जाएं। मुझे गरिमापूर्ण तरीके से उनसे मिलवाएं और मेरा उनके साथ ठीक से परिचय करवाएं।
Shehnaaz Gill: 'सलमान खान ने काम दे दिया इसका मतलब सबकुछ सही नहीं हो गया', शहनाज ने क्यों कही ऐसी बात?
जब अमोल ने दिखाया घमंड
अमोल पालेकर ने खुलासा किया कि वह किसी फिल्म के प्रोड्यूसर से मिलने के लिए कतार में खड़े होकर नहीं जाना चाहते थे और वह भी तब जब निर्देशक ने उन्हें फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया था। उस समय अमोल में बासु चटर्जी तो कहा कि मैं नहीं जाऊंगा और एक कतार में खड़ा नहीं रहूंगा। यह सुनने के बाद बासु दा काफी सहम गए और उन्होंने मुझसे कहा कि आपने अभी अपना करियर शुरू भी नहीं किया है और आपको बहुत अहंकार है। मैंने कहा कि मैं ऐसा ही हूं, जिसके बाद यह किरदार अनिल धवन के पास चला गया और फिल्म में उन्हें कास्ट किया गया।
Ronit Roy: रोनित रॉय ने पोस्ट साझा कर किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा! स्मृति ईरानी और रूपाली ने कही यह बात