फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के गांव गए अमिताभ

Thu, 15 Nov 2012 01:14 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत जल्द निर्देशक प्रकाश झा अमिताभ बच्चन के साथ अपनी नई फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपने कलाकारों को कह दिया है कि वह अपने अपने किरदार की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन


इस फिल्म में अमिताभ जो किरदार निभा रहे हैं। वह अन्ना हजारे से प्रभावित है और अमिताभ चाहते हैं कि वे अपनी इस फिल्म में हमेशा की तरह  बेस्ट दें। सो, अमिताभ ने तय किया कि वे अन्ना के गांव रालेगन सिद्धि जाएंगे। महाराष्ट्र के छोटे से गांव जिसकी आबादी 2,500 के आसपास होगी। यह स्थान अचानक से राष्ट्रीय फलक पर बड़ा नाम बन गया। सिर्फ अन्ना की वजह से। अपने किरदार को खास और मौलिक बनाने के लिए अमिताभ ने अन्ना हजारे के गांव जाने का निर्णय लिया।

खबर यह भी है कि प्रकाश फिल्म के कुछ दृश्य इस गांव में भी शूट करने वाले हैं। अमिताभ इस किरदार में खास दिलचस्पी ले रहे हैं और जल्द ही वह प्रकाश के साथ गांव के मुआयना पर जाएंगे और अन्ना के व्यक्तित्व को समझने की कोशिश भी करेंगे। हालांकि अब तक प्रकाश को यहां शूटिंग के लिए अनुमति नहीं मिली है। लेकिन अगले कुछ हफ्तों में शूटिंग हो जाएगी और अमिताभ इस गांव में विशेष रूप से कुछ दिनों के लिए रहेंगे। हालांकि अब तक अमिताभ ने अन्ना से किरदार के बारे में कुछ बातचीत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें