फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी ने 27 साल पुराने सेक्रेटरी को छोड़ा

Thu, 15 Nov 2012 01:08 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुच्छ महीनो से खबर आ रही थी कि माधुरी अपने 27 साल पुराने सेक्रेटरी रिक्कू राकेश नाथ के काम से खुश नहीं है। अमेरिका से कुछ महीने पहले हमेशा के लिए मुंबई में सेटल होने वाली माधुरी इंडस्ट्री में अपनी सेकंड इनिंग को बेहतरीन बनाना चाहती है। वे ऐसे लोगों को खुद से जोड़ना चाहती हैं जो उनके ब्रांड को बढ़ा सकें। यही वजह है की उन्होंने रिक्कू की बजाय सलमान की मेनेजर रेशमा शेट्टी को अपने काम की ज़िम्मेदारी दे दी है।
विज्ञापन


रिक्कू से जुड़े लोगों की मानें तो माधुरी ने रिक्कू को कहा की वे उनके साथ अब भी काम करना चाहते हैं तो वे रेशमा के अंडर में उनका काम देख सकते हैं लेकिन यह बात रिक्कू को बहुत बुरी लगी। माधुरी और उनका एसोसिएशन बहुत पुराना है, वे इंडस्ट्री से भी काफी समय से जुड़े हैं ऐसे में इतने सालों बाद किसी और की निगरानी में काम करने की बात उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने 27 साल पुराना यह रिश्ता तोड़ दिया।

सूत्रों की मानें तो रिक्कू का कहना है कि उन्होंने अपने घर वालों पर भी उतना ध्यान नहीं दिया है जितना माधुरी के कैरिअर पर दिया है। हालाँकि औपचारिक तौर पर रिक्कू कुछ भी कहने से इंकार करते हैं। वे कहते हैं की मैं कुछ नहीं बता पाउँगा क्योंकि अब मैं माधुरी के लिए काम नहीं करता। माधुरी के पास फ़िलहाल 'गुलाब गैंग' और 'डेढ़ इश्किया' जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें