फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा में योगदान के लिए अमिताभ को मिस्र में डॉक्टरेट

Thu, 02 Apr 2015 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन को मिस्र में प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ आर्टस ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। अमिताभ इन दिनों तीन दिनों की यात्रा पर मिस्र में हैं वहीं एक कार्यक्रम के दौरान सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें दिया गया।
विज्ञापन


अमिताभ ने अपने करियर के दौरान कई सारी हिट फिल्में दी हैं। इस मौके पर अमिताभ ने कहा कि उन्हें डॉक्टरेट दिया जाना इस बात का संकेत है कि भारतीय सिनेमा और उसकी विभिन्न तकनीकों का प्रसार भारतीय सीमा के बाहर भी हुआ है।

अमिताभ ने गीजा के सैयद दरवेश हॉल में आयोजित समारोह में कहा, संस्कृति किसी देश का सॉफ्ट पॉवर होती है और इसका इस्तेमाल दुश्मनों को दोस्त बनाने के लिए किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महानायक ने कहा, कि मिस्र और मिस्र के लोग हमेशा से मेरे प्रिय मित्र रहे हैं और मेरे पूरे जीवनकाल में ऐसे ही बने रहेंगे.’ हॉल के प्रवेश द्वार पर मिस्र के लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ अमिताभ का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें