फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह किस लड़की के साथ हैं अमिताभ?

Tue, 05 Nov 2013 04:25 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन पिछले दिनों एक लड़की के साथ डांस करते देखे गए। अंदाज न लगाइए यह मामला फिल्म की एक शूटिंग का है।
विज्ञापन


मामला संजय दत्त से जुड़ी एक फिल्म का है। संजय दत्त जब से जेल गए हैं तब से फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी हर प्रकार से मदद कर रहे हैं। उनके परिवार को यह न लगे कि वह अकेला पड़ गया है, इसलिए हर व्यक्ति हर संभव उसके साथ खड़ा है।

इस मामले में सुपरसितारे अमिताभ बच्चन भी पीछे नहीं हैं। हाल में अमिताभ ने संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही फिल्म के लिए एक मेहमान भूमिका की शूटिंग की है। संजय की कंपनी का काम इन दिनों उनकी पत्नी मान्यता देख रही हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शूटिंग जारी है। अमिताभ ने शूटिंग के दौरान अपने कुछ फोटो अपने ब्लॉग पर डाले हैं, जिनसे पता चलता है कि वे फिल्म के किसी डांस में नजर आएंगे।
विज्ञापन


अमिताभ ने तस्वीरों के साथ लिखा है कि मेरे शरीर में बहुत दर्द है... लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होता है, सब कुछ ठीक हो जाता है। इस समय मैं संजय दत्त प्रोडक्शन की एक फिल्म के लिए कैमियो शूट कर रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें