फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में नागराज मंजुले की फिल्म‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन

Wed, 26 Sep 2018 02:21 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन नवंबर में फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अमिताभ इस समय चल रहे अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग में व्यस्त है। शो की समाप्ति के बाद वे नागपुर में फिल्म की लगातार शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन

सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘झुंड’ में बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे जो गली-मुहल्लों के लड़कों की एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं।

मंजुले ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने नागपुर शहर का चयन किया क्योंकि कहानी वहीं की है। मैं चाहता हूं कि देखने और अहसास में यह ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लगे और मुंबई एवं पुणे से अलग नागपुर का अपना अद्वितीय आकर्षण, अनुभव और स्थानीय पुट हैं।’’  निर्देशक ने बताया कि बच्चन (75) के साथ काम करना एक ‘सपने के सच होने’ जैसा है।  अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ नवंबर में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें