फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अफ्रीका ने जीता वर्ल्ड कप', लोगों ने जमकर लगा दी क्लास

Mon, 16 Jul 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफ्रीका को फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 का विजेता बताकर ट्रोल हुए बिग बी
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की खेल के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए वह सीधे रूस पहुंच गए। वह भी पूरे परिवार के साथ। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ जिसमें फ्रांस ने क्रोएशिया को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर दी और इतिहास रच दिया। मैच खत्म होते ही दुनियाभर से फ्रांस की फुटबॉल टीम को बधाइयां मिलने लगीं। खुद बिग बी ने भी ट्विटर पर विजेता टीम को बधाई दी। लेकिन शायद अतिउत्साह या जल्दबाजी में उनसे छोटी सी चूक हो गई और लोगों को बैठे बिठाए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की खिल्ली उड़ाने का मौका मिल गया।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'तब तो...अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2018 जीता !!! '

अमिताभ बच्चन ने अफ्रीका का जिक्र इसलिए किया क्योंकि फ्रांस की मौजूदा फुटबॉल टीम जिसने वर्ल्ड कप जीता, उसके कई खिलाड़ी वे हैं जिनके पूर्वज अफ्रीकी देशों- जायरे, कांगो, अल्जीरिया, कैमरून, मोरक्को आदि से विस्थापित होकर फ्रांस में शरण लिया। अमिताभ बच्चन ने यह ट्टीव एक फलोअर की ट्वीट के जवाब में लिखा था- लोगों की नाराजगी इस बात से थी कि भले ही फ्रांस की टीम के खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के थे, मगर जीत के लिए फ्रांस की जगह अफ्रीका को श्रेय देना गलत है। अमिताभ बच्च्न के इस ट्वीट को कई लोगों ने 'निम्न स्तर' और 'छोटी सोच' वाला बताया...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें