फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन इस तेलुगु फिल्म में निभाएंगे चिरंजीवी के गुरु का किरदार

Wed, 30 Aug 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
amitabh bachchan
विज्ञापन
बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखते ही हर एक्टर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक बार काम करने का सपना जरूर देखता है। हाल ही में एक खबर आई है कि जो बिग बी के तेलुगु फैंस को खुश करने के लिए काफी है। 
विज्ञापन


हाल ही में खबर आई है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही तेलुगु इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले एक्टर चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो चिरंजीवी इस समय अपनी फिल्म 'उयालवाड़ा नरसिंह रेड्डी' की शूटिंग में काफी बिजी है।

पढ़ें- हॉन्गकॉन्ग में 5वें दिन भी धमाल मचा रही है आमिर खान की 'दंगल', जानें कलेक्शन

बता दें ऐसा पहली बार हो रहा है कि अपनी -अपनी इंडस्ट्री के दो धाकड़ एक्टर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ये फिल्म सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित की जा रही है। राम चरण द्वारा निर्मित ये फिल्म 150 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बन रही है। फिल्म को तेलुगु, हिन्दी व कन्नड़ भाषा में दर्शकों को दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस फिल्म में अमिताभ चिरंजीवी के गुरु के रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि चिरंजीवी को इससे पहले 'खिलाड़ी नंबर 150' तेलुगु फिल्म में देखा गया था जिसमें वो डबल रोल में नजर आए थे। 

इसके साथ ही ये फिल्म महज पांच दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। इसके अलावा इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ काफी पंसद की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें