फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन माफी मांगे, तभी बनेगी बात: कंगना रनौत

Wed, 30 Aug 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
कंगना
विज्ञापन
बॉलीवुड की क्वीन और अपनी साफगोई के लिए पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर से बागी तेवर दिखाए हैं। अभी तक माना जा रहा था कि उनके और ऋतिक रोशन के बीच हुआ झगड़ा अब शांत हो गया है और अब इसपर कोई गॉसिप नहीं बनेगी। पर कंगना रनौत ने साफ कर दिया है कि झगड़ा अभी शांत नहीं हुआ। अभी तो ऋतिक रोशन को उनसे माफी भी मांगनी है।
विज्ञापन


जी हां, कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि ऋतिक रोशन को उनके माफी मांगनी है। कंगना ने कहा कि ऋतिक रोशन की वजह से वो खूब परेशान हुईं। वो रात रात भर रोती थी। बुरी परिस्थितियों से गुजरी हैं। उनके लीक हुए ई-मेल को लोग आज भी गूगल पर ढूंढकर पढ़ते हैं और गॉसिप करते हैं। इन सबके लिए ऋतिक को माफी मांगनी चाहिए।

कंगना ने कहा, ''मुझे हर चीज लड़ाई करके ही मिली है"

बॉलीवुड के टॉप एक्टर और एक्ट्रेस में शुमार ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच कभी खासी नजदीकी हुआ करती थी। दोनों ‘काइट्स’ फिल्म से नजदीक आए और ‘क्रिश 3’ में भी साथ काम किया। इस बीच खबरें आईं कि दोनों ‘आशिकी 3’ में भी साथ काम करेंगे, पर कुछ ही समय में सबकुछ पलट गया। कंगना रनौत ने खुलेआम आरोप लगाया कि ऋतिक की वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। दोनों के बीच कानूनी नोटिस तक भेजे गए और ई-मेल लीक होने के बाद दोनों की जिंदगी के किस्से टैब्लॉइड अखबारों की सुर्खियां बनीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें