फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बीवी संग थिरकते दिखे बिग बी, गाना हुआ लॉन्च

Thu, 01 Jun 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का नया गाना 'फिर से' लॉन्च कर दिया गया है। इस गाने को जुहू के एक पीवीआर में लॉन्च किया गया है। गौर करने वाली बात ये है इसे और किसी ने नहीं बल्की महानायक अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया है। इस गाने को जीत गांगुली ने कंपोज किया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही गाने को रश्मी विराग ने लिखा है और वीडियो को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। गाने की शूटिंग मुंबई के ओपेरा हाउस में की गई है। गाने में दिखाया गया है कि अमृता एक आर्ट्स इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना चाहती है जो अमिताभ बच्चन का होता है।

ये गाना बेहद दिलचस्प हैअमृता फडणवीस इसमें बहुत अच्छी लग रही हैं। बताया जा रहा है कि  इस वीडियो के रिलीज के पीछे कोई कमर्शियल मकसद नहीं है। इस म्यूजिक वाडियो से जो भी मुनाफा होगा उसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र के किसानों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अमृता एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं उन्होने  'जय गंगाजल' फिल्म का 'सब धान माटी' गाना गाया है। इस गाने में अमृता फडणवीस अमिताभ बच्चन के साथ एकदम नए अंदाज में सुर मिलाती नजर आ रही हैं। यहां सुनिए गाना:
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें