कब से कब तक शूटिंग करेंगे बिग बी
हाल ही में आई खबर के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के मई में शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है। उन्होंने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 की शूटिंग पूरी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीक्वल में बच्चन का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया गया है। फिल्म की शूटिंग 15 जून तक जारी रहेगी। बताया गया कि अमिताभ बच्चन मार्च के अंत में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर देंगे।
सीक्वल की कहानी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल में अमिताभ बच्चन और भैरव/कर्ण यानी प्रभास की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। सुमति यानी दीपिका पादुकोण के अजन्मे बच्चे को बचाने में उनकी भूमिका को दिखाया जाएगा। यह पिछले वाले से भी अधिक भव्य होगा, क्योंकि इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन दुष्ट सुप्रीम कमांडर यास्किन यानी कमल हासन का भी सामना करेंगे। ऐसे में फिल्म की अगली किस्त में तीन दिग्गज आपस में भिड़ेंगे।
हैदराबाद के बाहरी इलाके में होगी शूटिंग
सीक्वल में चौथी दुनिया, फ्लक्स लैंड्स और नोमेन्स नाम की एक जनजाति का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, पिछले वर्ष 30 दिनों का फिल्मांकन पूरा हो गया था, लेकिन अभी भी कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग होनी बाकी है। जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन बच्चन भारतीय पौराणिक महाकाव्य महाभारत के एक अमर पात्र की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए वह हथियारों के साथ अधिक एक्शन करते भी नजर आएंगे।इसकी शूटिंग हैदराबाद के बाहरी इलाके में की जाएगी, जहां एक विशाल सेट बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।
L2 Empuraan: क्या टल गई मोहनलाल की एक्शन फिल्म की रिलीज? पृथ्वीराज सुकुमारन दावों पर दी प्रतिक्रिया