बिग बी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए प्रशंसकों के साथ अपनी बीमारी से जुड़े दिनों के किस्सों को याद किया। अमिताभ ने बताया जब उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन सही इलाज और डॉक्टर्स की मेहनत से वह ठीक हो पाए। अमिताभ ने लिखा, ‘मेरे जीवन में ऐसे कई मौके आए जब शरीर के विभिन्न हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया। मैं उसके डिटेल में नहीं जाऊंगा। क्योंकि नहीं तो ऐसा लगेगा कि सहानुभूित मांग रहा हूं, लेकिन नहीं...जो मैं आपके सामने जाहिर कर रहा हूं वह यह है कि...मेरे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था... लेकिन सर्वशक्तिमान की कृपा और शुभचिंतकों की प्रार्थनाएं साथ थी, मेरे बड़ों के आशीर्वाद से सब ठीक हो गया... शायद पहले जितना ठीक नहीं हुआ लेकिन ठीक हो गया।‘
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना से उभरे हैं। वह दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए थे और इस बार नौ दिनों बाद ठीक होकर अपने गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग दोबारा शुरू की। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाली 9 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अमिताभ फिल्म 'गुडबाय' में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ काम करते दिखेंगे। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है।