फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी कई साल की परंपरा, रविवार को जलसा के बाहर फैंस से क्यों नहीं मिले अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खोला राज

Sun, 22 Feb 2026 07:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Take Break From Sunday Fan Meet: हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जलसा यानी अपने घर के बाहर मिलते हैं। लेकिन कई साल से चली आ रही है यह परंपरा टूट गई है। आखिर ऐसा क्या हो गया कि अमिताभ बच्चन अपने फैंस से नहीं मिले? 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 1980 से लेकर अब तक अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार के दिन फैंस से अपने घर के बाहर मुलाकात करते आए हैं। लेकिन यह परंपरा आज रविवार को टूट गई। वह अपने फैंस से नहीं मिले। ऐसा बिग बी ने क्यों किया? इसका कारण अपने ब्लॉग में बताया है। 

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा?

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन अपने जीवन की बड़ी और छोटी बातें ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ साझा करते हैं। एक ब्लॉग लिखते हैं, उन्होंने लिखा, ‘काम जोश के साथ चलता रहता है। मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है। संडे की छुट्टी लेने के लिए। लेकिन अफसोस की बात है कि इस संडे जलसा गेट पर कोई नहीं था।’ 

क्या था रविवार काे फैंस से ना मिलने का कारण? 
वह अपने ब्लॉग में आगे लिखते हैं, ‘ट्रैवल के लिए एनर्जी बचाकर रखनी है। जल्द ही मिलेंगे। तब तक सोच और विचार करेंगे। उससे भी ज्यादा शांति के बारे में सोचेंगे।’ अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग से लगता है कि वह ट्रैवल के कारण आराम करना चाहते हैं, थोड़ी शांति चाहते हैं। लेकिन उन्होंने फैंस को फिर मिलने का वादा भी किया। 
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: MP: नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन की बढ़ेंगी मुश्किलें, अदालत ने 9 अप्रैल तक पुलिस से मांगी रिपोर्ट
 
अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं? 

अमिताभ बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल ‘भूतनाथ 3’ की शूटिंग कर सकते हैं। साथ ही वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे हिस्से में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। इसके अलावा कुछ वक्त पहले वह 'केबीसी 17' को होस्ट करते भी नजर आए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें