फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: मुश्किल वक्त में बिग बी को फिर याद आए बाबूजी? कही यह बात

Tue, 14 Mar 2023 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में बिग बी कहते नजर आ रहे हैं, 'मन का हो तो अच्छा...न हो तो और अच्छा...मैं अक्सर अपने पिता की यह बात दोहराता नजर आता हूं।'
विज्ञापन
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने घर पर आराम कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान बिग बी हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनकी पसलियों में चोट आई। फिलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और नियमित रूप से पोस्ट साझा करते नजर आते हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह अपने बाबू जी और दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की लिखी कुछ पंक्तियों को दोहराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के बेटे गोला ने नाटू नाटू की जीत पर मनाया जश्न, फैंस बोले- क्यूट है ये

साझा किया वीडियो
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में बिग बी कहते नजर आ रहे हैं, 'मन का हो तो अच्छा...न हो तो और अच्छा...मैं अक्सर अपने पिता की यह बात दोहराता नजर आता हूं। मैं अनगिनत बार यह बात कह चुका हूं कि अगर आपके मन का हो तो अच्छा है और अगर नहीं होता है तो और भी ज्यादा अच्छा है। मेरे पिता ने यह बात मुझे सबसे पहले सिखाई। लेकिन, मुझे उनकी यह बात समझ नहीं आती थी। बाबूजी समझाते थे कि अगर जीचें तुम्हारे हिसाब से नहीं हो रहीं तो समझो कि चीजें किसी दैवीय शक्ति की मर्जी से हो रही हैं और वह दैवीय शक्ति तुम्हारे बारे में कभी बुरा नहीं सोचेगी। तुम्हें इसका सम्मान करना चाहिए। ऐसे में जब चीजें मेरे हिसाब से होतीं तो यह ठीक रहता, नहीं होतीं तो मुझे उस दैवीय शक्ति का ख्याल आता और मैं सोचता कि किसी अन्य मौके का इंतजार करना चाहिए।'
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर गदगद हो उठे बिग बी, बोले- 'विदेश में बुलंद किया भारत का झंडा'
विज्ञापन


मुश्किल वक्त में साहस देती हैं ये लाइनें
अमिताभ बच्चन आगे कहते नजर आ रहे हैं, 'जब मैं संघर्ष कर रहा था तो बाबू जी से कहता था, 'बाबूजी, बड़ा संघर्ष है जीवन में। वह कहते, 'जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है।' अमिताभ बच्चन ने कहा, 'अगर हम इस फैक्टर को स्वीकार कर लें कि जिंदगी कभी आसान नहीं होने वाली, कुछ न कुछ जिंदगी में होता रहेगा तो निराशा में खोने की बजाय हम यह समझ जाएंगे कि अगले दिन और ज्यादा चुनौती हैं, हो सकता है कुछ उम्मीद के मुताबिक हो और हो सके न भी हो। लेकिन नई शुरुआत के लिए फिर एक नया दिन होगा।' बिग बी ने कहा, 'जब भी दिमाग में बुरे ख्याल आए तो यही पंक्तियां हमेशा ऊर्जावान बनाती हैं।'

यूजर्स बोले- यूं ही प्रेरित करते रहिए
बता दें कि अमिताभ बच्चन का यह एक पुराना वीडियो है, जो उन्होंने आज साझा किया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। हर कोई हरिवंश राय बच्चन की लाइनों को सराहता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्योंकि जब हमारे मन का नहीं हो रहा होता तो ईश्वर के मन का हो रहा होता है जो हमारे लिए और अच्छा होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इसी तरह हमें प्रेरित करते रहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी की सबसे बड़ी सीख है यह।'
Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की फाइनल कॉपी देख भावुक हुईं सामंथा, बोलीं- यह फिल्म हमेशा मेरे करीब रहेगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें